रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : विकासखंड पुरोला के परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला में कुल 127 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा मे सम्मिलित हुए । जिसमे 7 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
वहीं विकासखंड नौगांव के परीक्षा केंद्र में राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में 154 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा मे सम्मिलित हुए। जिसमे 36 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रवृत्ति देय की अवधि एक वर्ष है, जिसमे कक्षा 6 के विद्यार्थियों को 600₹ प्रतिमाह, कक्षा 7 के विद्यार्थियों को 700₹ प्रतिमाह, कक्षा 8 के विद्यार्थियों को 800₹ प्रतिमाह, कक्षा 9 के विद्यार्थियों को 900₹ प्रतिमाह, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को 900₹ प्रतिमाह, कक्षा 11 के विद्यार्थियों को 1200₹ प्रतिमाह, कक्षा 12 के विद्यार्थियों को 1200₹ प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…