देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में अपने पिता स्व. श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर माता की चौकी एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जागरण मंच द्वारा माता के भजन एवं कीर्तन किया गया। सभी ने माता रानी के सामने जमकर भजन कीर्तन और नृत्य करके माता रानी का आर्शीवाद ग्रहण किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं का पुजन कर शक्ति स्वरूपा कन्याओं का आशिर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, दायित्वधारी कैलाश पंत, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों के साथ माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति निर्मित मंदिर में सुन्दरकाण्ड माता की चौकी एवं भंडारे का आयोजन करते हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, नेहा जोशी, सौरभ नांगिया, मयंक जोशी, पंखुड़ी जोशी सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…