रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रा० विद्यालय चिन्यालीसौड कुमराडा के कक्षा 04 व 05 के छात्र-छात्राएं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन से रूबरू हुए।
बच्चों के पठन- पाठन व नैतिक मूल्यों को विकसित किये जाने के साथ ही बच्चों का बौद्धिक व सर्वांणिक विकास स्तर बनाये रखने को लेकर आध्यापकों की अहम भूमिका होती है। यह बात मुख्य विकास अधिकारी ने शैक्षिक भ्रमण पर आये छात्र-छात्राओं के गुरुजनों से कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सदाचार व सद्आचरण जैसी नितियों की शिक्षा प्रदान करना भी अत्यंत जरूरी है। अतः बच्चों के अन्दर अनुशासन व बोलने-चालने की गतिविधियों में सुधार लाये जाने के साथ ही बच्चों को मंच पर बोलने के अवसर प्रदान किये जाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को फ्रूटी भी वितरित की।
बता दें कि शैक्षिक भ्रमण पर आये बच्चों ने एनआईएम, कोर्ट, डाक घर आदि जगहों का भ्रमण कर अवश्य जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश चंद नौटियाल, आध्यापक जग्रनाथ बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…