ऋषिकेश : बीते दिनों दोगी पट्टी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जायजा लिया। मौके पर उपस्थित आला अधिकारियों को उन्होंने आपदा मानकों के तहत यहां शीघ्र ही मुआवजा देने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि अतिवृष्टि से दोगी पट्टी के बडीर और गंगसाली गांवों में काफी नुकसान हुआ है। पीएमजीएसवाई विभाग के गलत डंपिंग जोन से यहां का मलबा सारा यहां के गांवों और खेतों में घुस गया है। जिस कारण यहां अधिकांश खेतों की फसलेें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। बताया कि आला अधिकारियों को शीघ्र ही अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा देने हेतु निर्देशित किया गया है।
मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ग्राम सभा प्रधान लोयल दशरथ पुंडीर,अशोक जेठुरी, प्रधान मिंडाथ, गोविंद दवाण, प्रधान ससमण अमित कबसूरी, प्रधान बुगाला रीतू रयाल, प्रधान गंगलसी सरत राणा, क्षेत्र पंचायत तेजपाल राणा, सुरजन पुंडीर, जगदीश जेठुरी, डॉ चेतन रयाल, बलवीर कबसूरी, गजेंद्र राणा वीरेंद्र राणा, राकेश पांडेय, रमेश पुंडीर, अर्जुन दवाण, विशाल राणा, प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…