देहरादून : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के जैंतनवाला निवासी शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद अभिमन्यु राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शौक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी ओर ढांढस बंधाया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के परिवारजनों को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा जो भी स्कूल या मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने का सुझाव मिलेगा, सरकार उस दिशा में कार्य करेगी।
गौरतलब है कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय 04 दिसम्बर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे। ज्ञात हो कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के पिता अमिताभ राय भी वायु सेना में ग्रुप कैप्टन से रिटायर्ड हैं।
ऊर्जा निगमों में समान काम का समान वेतन व्यवस्था को लागू कर दिया गया है.…
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में है. इसी कड़ी…
देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के…
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की…