रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। पहला मामला सिहंधार वार्ड का है। जंहा मनीष कुमार पुत्र सुंदर कुमार ने जोशीमठ नरसिंह मंदिर मोटर मार्ग के समीप फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तो वहीं दूसरी घटना जोशीमठ विकासखंड के सलुड गांव के पास की है। यंहा घास लेने गई एक महिला के पैर फिसलने से वह चट्टान से नीचे जा गिरी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों ही शवों को बरामद कर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि घास लेने गई पूजा देवी पत्नी कुलदीप लाल उम्र 28 वर्ष ग्राम सलुड थाना जोशीमठ की रहने वाली है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…