रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी : जनपद के जौनपुर ब्लॉक में सी आर सी मौगी का समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का तृतीय चरण रा0 उ0 प्रा0 विद्यालय नेग्याणा में दि0 11/12/2023 से दि0 13/12/2023 को सम्पन्न हुआ। जिसमें रा0 प्रा0 वि0 पवेत, कोड़ी पंतवाड़ी, बांडासारी, विनऊ, नेग्याणा व रा0 उ0 प्रा0 वि0 नेग्याणा सहित 6 विद्यालयों के 36 सदस्यो ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता चमनलाल वर्मा स0 अ0 रा0 उ0 प्रा0 वि0 मौगी एवं कैलाश सिंह रावत स0 अ0 रा0 इ0 का0 नैनबाग़ ने इन तीन दिनों के प्रशिक्षण में आये हुए एस0 एम0 सी0 सदस्यों को समग्र शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बालिका शिक्षा कार्यक्रम की महत्ता एवम बालिका शिक्षा के अंतर्गत दी जाने गतिविधियों, भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओ ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतिज्ञा, एवम एस0 एम0 सी0 पर चर्चा, स्कूल मैपिंग, बाल अधिकार व बाल संरक्षण अधिनियम 2009, सोसिअल ऑडिट, विधालय सुरक्षा, साइबर क्राइम, विधालय में छात्र छात्राओं के समग्र विकास के लिए होने वाली गतिविधियों, प्रधानमंत्री पोषण योजना(एम0 डी0 एम0) आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मौगी संकुल के सी0 आर0 सी0 प्रवीन उनियाल ने भी सभी सदस्यो, प्रधान गणों ,को प्रशिक्षण में सहयोग के लिए व सफलतापूर्वक संपन्न करने पर सभी को बधाई व धन्यवाद दिया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…