रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जोशीमठ ब्लॉक के पैनी व सेलंग गांव मेें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान, उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार आम आदमी के जीवन को खुशहाल बना रही है। संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को भंतिग्याला, छिनका, धारकोट, खेता मानमती, किरसाल, काण्डा-मैखुरा, चिरखून व जाखपाटियूं में शिविर लगाए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150 लोगों ककी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरित की गई। आगामी 15 दिसम्बर,2023 को कर्णप्रयाग के सुखतोली, बणसोली, भैंतोली, थराली के कुराड, ढुंगाखोली, घाट के गेरी व अलाजखोला, नारायणबगड के बेथरा, रैंस मौणा व मनोडा, देवाल के लिंगडी ओडेर, पोखरी के इरास, सरणा, रड़वा, दशोली के हाट व जैशाल, जोशीमठ के हेलंग व गुलाबकोटी और गैरसेंण के भडारीखोड, गोगना, जखेत व भटग्वाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…