श्रीनगर गढ़वाल : उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधानसभा के विधायक डॉ0 धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा के चार दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने 67.45 लाख की लागत से चाकीसैंण-जाख मोटर मार्ग व 218.65 लाख की लागत से चाकीसैंण-मरखोला-बांजकोट मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया।
मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाकीसैंण के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि विद्यालयों को शिक्षा के लिए बेहतर तो बनाना ही है साथ ही विद्यालयों को सुंदर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को ओर बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य को हासिल करना है तो उसके लिए मेहनत जरूरी है, जिससे लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता संघ मातवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश गौड़, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…