देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में बैठक की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने बार्लोगंज, चामासारी, क्यारा-धनोल्टी, गढ़ बुरांसखंडा, मोटीधार -मरसना, तिमलीमान सिंह का सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को वन स्वीकृति तथा शासन से संबंधित विसंगतियाओं को शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाए। मंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ किए जाए।
काबीना मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मसूरी विधान सभा क्षेत्र के लम्बित सभी सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किए जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया गया कामाख्या माता मंदिर में पुल निर्माण हेतु डीपीआर तैयार हो गई है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, ईई जितेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…