अनिल भंडारी
श्रीनगर : अपने गांव की पेयजल समस्याओं को लेकर पैंडुला के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी उषा देवी की अध्यक्षता में जारी रहा वही पेयजल निगम और जल संस्थान है की ग्रामीणों की मांगो को लेकर इनकी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।
पैंडुला के ग्रामीणों का दूसरे दौर का धरना प्रदर्शन पेयजल योजना को मलेथा- अकरी बरज्यूला पेयजल से जोड़ने सहित राजस्व ग्राम बकोला, पिपोला, अडैली व ककड़पाली में केंद्र की जल मिशन के तहत हर घर नल से जोड़ने,निजी कृषि भूमि पर टैंक निर्माण का उचित मुआवजा व क्षतिग्रस्त पेयजल टैंको लाइनों की मरम्मत कार्य करवाए जाने को लेकर धरना चल रहा है। ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल का कहना है की पूर्व में एसडीएम की मध्यस्थता के चलते ग्रामीणों ने विभाग पर भरोसा कर अपना धरना समाप्त किया था लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने फिर से धरना आरंभ किया है लेकिन प्रशासन और विभाग कोई भी उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देता है ।जिसको लेकर अब ग्रामीण भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…