रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : कोतवाली कर्णप्रयाग पर एक स्थानीय महिला द्वारा आकर सूचना दी गयी की उनका पुत्र उम्र 15 वर्ष तथा उसका दोस्त जिस की उम्र 14 वर्ष है। आज सुबह प्रातः 8:00 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम के 04:30 बजे तक भी घर नहीं पहुँचे है। स्कूल प्रबन्धन द्वारा बताया गया की दोनों आज स्कूल भी नहीं आए थे। उक्त सूचना पर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नाबालिगों की तलाश हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम के अल्प समय किये गये भरसक प्रयासों, कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेज की सहायता से थाने पर सूचना मिलने के कुछ घण्टों के भीतर दोनों नाबालिगों को थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिन्हें समझाकर बुझाकर अपने संरक्षण लेते हुए दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग किशोर के इस तरह अचानक गायब होने पर परिजन काफी परेशान थे। जिनके सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम आभार व्यक्त किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…