देहरादून : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप के दिशा-निर्देशन पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान वृहद्धस्तर पर संचालित किये जा रहे हैं। स्कूलों में छात्र/छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गोदभराई कार्यक्रम के तहत् महिलाओं को मतदान एवं मजबूत लोकतंत्र बनाने में उनके अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत् आज स्वीप की टीम द्वारा जनपद अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना रायपुर मे आंगनवाड़ी केन्द्र नतथनपुर के अंतर्गत गोदभाराई कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने हेतु आयी महिलाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें उनके वोट का महत्त्व समझाते हुए बताया गया की अपने मत से वो देश के भविष्य मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। सेवलाकला 1 एवं सेवलाकला 4 में कार्यकर्ती द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में शासकीय कार्यक्रम बहुउद्देशीय शिविर आदि में मतदाता जागरूकता स्टॉल लगाते हुए कार्यक्रम में आने वाले जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…