भारतीय सेना और ग्रामीणों के बीच तालमेल के लिए इतिहास में पहली बार चकराता छावनी के किसी PCB चीफ ने की ऐतिहासिक पहल।

रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़

देहरादून : छावनी परिषद चकराता के प्रमुख PCB अध्यक्ष कमांडेंट अलीन साहा ने चकराता छावनी सीमा से लगे लगभग 24 गाँव के ग्राम प्रधान, ग्राम स्याणो छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य अनिल चांदना के साथ ऐतिहासिक कदम लेते हुए फौज और क्षेत्रीय ग्रामवासियों के साथ पहली बार जुलाई 2023 में बैठक का आयोजन किया,जिसमें जनहित की मांगो पर ग्रामीणों को त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया, और क्षेत्र में आपदा में मदद के लिए ग्राम प्रधानों और स्याणो के लिए एक toll free number जारी किया।
जिस कड़ी में ग्राम प्रधान बुरास्वा, मेहरावना और रावना के प्रधानों ने लिखित मांग पत्र PCB चीफ को दिया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए PCB चीफ कमांडेंट अलीन साहा ने खत बनगाँव के 14 गाँव के ग्रामवासियों से पाटीधार सड़क के सुधारिकरण का आश्वासन दिया ,PCB चीफ कमांडेंट अलीन साहा ने CEO कैंट बोर्ड चकराता आर.एन. मंडल,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुरास्वा नरेश रावत, ग्राम प्रधान रावना पाटी बॉबी चौहान,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहरावना शरण, ग्राम स्याणा रावना अजवीर चौहान,ग्राम स्याणा मेहरावना टीकाराम जोशी,रघुवीर रावत, श्याम दत्त जोशी,खजान रावत,विक्रम चौहान,अनिल चौहान, विपिन आदि ग्रामीणों के साथ छावनी परिषद के पाटीधार बगीचे तक संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया,CEO कैंट बोर्ड मंडल ने जल्द लिंक रोड़ में पक्की सुरक्षा दीवारें,पानी वाले खड्डों में कजवे, सड़क किनारे नाली निर्माण का जल्द आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने PCB चीफ कमांडेंट साहा की ग्रामीणों के साथ संवाद करके जनहित में इस ऐतिहासिक पहल पर आभार प्रकट किया और कमांडेंट साहब और CEO साहब का ब्रह्मकमल टोपी पहनाकर स्वागत किया और इतिहास में पहली बार फौज और ग्रामीणों के संवाद कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमांडेंट को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

17 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

19 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

19 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

19 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago