उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से स्कूटी सवार की टक्कर, महिला की मौत, एक घायल।

मसूरी : टैक्सी स्कूटी पर सवार एक पर्यटक दंपत्ति प्रातः घूमने के लिए जा रहे थे कि इसी बीच मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के पिछले हिस्से से टकरा गये जिस पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची व घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है।
घटना के अनुसार बड़ा मोड़ के निकट एक होटल में दो दिनों से रूके थे व प्रातः सपरिवार दो टैक्सी स्कूटियों में सवार होकर घूमने जा रहे थे कि किंक्रेग से पहले जायसवाल स्टेट के समीप मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड से दूेहरादून जा रही बस संख्या यूके 07 पीए 3248 के पिछले हिस्से से टक्कर लग गयी जिस पर स्कूटी सवार दंपत्ति रोड पर गिर गये, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ले गये लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जब कि उनके पति को भी गंभीर चोटे आयी है। मृतक महिला का नाम वीनू शर्मा उम्र 44 वर्ष पति बाल किशन शर्मा निवासी कृष्णा नगर नई दिल्ली है। जबकि घायल पति बाल किशन शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी कृष्णा नगर नई दिल्ली घायल हैं जबकि दूसरी स्कूटी पर बेटा दिपांशु 19 वर्ष पुत्र बाल किशन शर्मा व पुत्री गीतिका शर्मा 20 वर्ष सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर मार्चरी ले गये जहां पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि बस चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना पर व्यापार संघ मसरी के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसे लगातार लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है, गत वर्ष भी किंक्रेग पर एक युवती बस से उतरते समय अचानक बस के चलने से टायर के नीचे आकर जान गवां चुकी है। वहीं खटारा बसे होने से कई बार दुर्घटना ग्रस्त हो कर लोगों की जान ले चुकी हैं। जब कि मसूरी पर्यटक स्थल है यहां पर अच्छी बसे होनी चाहिए व लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

21 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

23 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

23 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

23 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago