रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज मदन नेगी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को क्षय रोग तथा सीनियर वर्ग 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों से एचआईवी एड्स पर निबंध लिखने को कहा गया। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, ईशा द्वितीय तथा महक तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में आयुष कठियाल प्रथम,कुमकुम द्वितीय तथा हिम्मत थापा तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों /बदलावों के बारे में जानकारी दी गई तथा विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य मोहन सिंह पंवार ने द हंस फाउंडेशन को उसकी सेवाओं तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया व भविष्य में इसी तरह की गतिविधियां विद्यालय में आयोजित करवाने की बात कही जिससे विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम में द हंस फाउंडेशन की टीम से गिरीश मिश्रा,अमित जोशी,विवेक भट्ट,अमृता चमोला,आशिता डोभाल,गब्बर सिंह रावत व विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह पंवार,बालकृष्ण भट्ट, कांता भंडारी,संगीता उनियाल,मंजीत पंवार,अनिल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…