ऋषिकेश : दोगी पट्टी में बीते दिन दुर्घटना का शिकार हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जानने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ऋषिकेश व एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सभी बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना व चिकित्सकों को बेहतरीन उपचार करने हेतु निर्देशित किया।
गौरतलब है कि बीते दिन गूलर पावकी देवी मार्ग में बांस काटल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक छोटा हाथी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें सवार घायलों को तत्काल ऋषिकेश व एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को उन्होंने बच्चों के बेहतरीन इलाज हेतु निर्देशित किया। मौके पर मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मिंटू चौहान, गजेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…
इस फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन आठ इंच की है और बैटरी 4,806 एमएएच…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुये रूट प्लान जारी किया…
उत्तराखंड में अभी तक नहीं हो पाई लोकायुक्त की नियुक्ति, राज्य सरकार ने मांगा एक…