देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून स्थित मुस्लिम कॉलोनी पार्क में भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति में प्रतिभाग। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा भारत की एकता उसकी विविधता में है, यह विशाल देश विभिन्न धर्मो, भाषाओं तथा संस्कृतियों का संगम है तथा इसका मिला जुला रूप ही भारत का मूल स्वरूप है। विविधता भरे इस देश को जोड़ने वाला एकता का सूत्र भारत की आत्मा रही है।अपनी संस्कृतियों को बनाये रखना हम सभी का मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा धार्मिक क्षेत्रीय विविधता के अनुरूप साम्प्रदायिक सद्भाव तथा भाई-चारे की भावना को प्रोत्साहन देना राष्ट्रीय एकता, अखण्डता के लिए अनिवार्य है।
मंत्री ने कहा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाऐं, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक विकास निधि, अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना संबंधी निर्माण कार्य, कब्रिस्थानों की चाहरदिवारी, शिक्षा ऋण योजना, वोकेशनल ट्रेनिंग (व्यवसायिक प्रशिक्षण) एवं उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड की योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए मुख्य कल्याणकारी योजनाऐं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासशील योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद अल्पसंख्यकों तक पहुँच सके ताकि उन्हें लाभ मिल सके।
मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक आयोग को प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई एवं निस्तारण समय-समय होता रहता है। जिससे अल्पसंख्यकों के अधिकारियों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी सुनिश्चित होती है।उन्होंने कहा सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नौकरियों में आरक्षण प्रदान किया है ताकि इन समुदायों के लोग भी समृद्धि का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा सरकार ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि छात्रवृत्तियाँ और शिक्षा सहायता योजनाएं।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…