मसूरी : मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य पूरा होने के बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने मालरोड के विकास कार्यों का निरीक्षण किया व जो कमियां रह गई है व साथ ही जो लोगों के सुझाव मिल रहे हैं उसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर प्रशासन शहर की व्यवस्थाओं को सुचारू करने का प्रयास करने में जुट गया है। हालांकि मालरोड के सौदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है लेकिन जो कमिंया रह गई हैं उनका निस्तारण करने व सुझावों को अमलीजामा पहनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने मालरोड के सौदर्यीकरण का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया ताकि विंटर लाइन कार्निवाल शुरू होने तक सभी कार्य पूरे कर लिए जायं ताकि पर्यटक मालरोड का आनंद ले सकें। इस सबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने मालरोड निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताया कि मालरोड के सौदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है लेकिन जो कुछ कमियां रह गई हैं उसे पूरा करने के लिए निरीक्षण किया गया है व जो सुझाव आ रहे हैं उसके अनुरूप कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मालरोड पर तेज गति से वाहन चल रहे हैं जिनको नियंत्रित करने के लिए मालरोड पर स्पीड ब्रेकर लगाये जायेंगे वहीं अपर व लोअर मालरोड पर साइन बोर्ड लगाये जायेगें वहीं एक मार्गीय यातायात के साइन बोर्ड के साथ ही रंबंल स्टिक भी लगाये जायेंगे।
वहीं पैदल चलने वालों की सुरक्षा का भी प्रबंध किया जायेगा ताकि आने जाने वाहनों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी बताया कि लाइब्रेरी में जहां पर रोड का हिस्सा गिर गया था उसका कार्य शीघ्र शुरू होगा व कैंटिलेवर बनाया जायेगा इसके लिए एमडीडीए से शीघ्र धनराशि जारी होने वाली है। वहीं विभाग मालरोड के सौदर्यीकरण में जहां भी कमी होगी उसे शीघ्र ठीक करने का प्रयास किया जायेगा। वहीं मालरोड पर सौंदर्यीकरण के जो कार्य एमडीडीए के माध्यम से होने है वह एमडीडीए करेगा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभिंयता राजेंद्र पाल, अपर सहायक अभियंता पुष्पेद्र आदि भी मौजूद रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…