देहरादून/उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाटा में परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना तथा आवश्यक कार्मिकों के साथ 13.34 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति भी दी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के अनुसार यह स्वास्थ्य उपकेंद्र 3424 आबादी को लाभान्वित करेगा। जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाटा आईपीएचएस मानकों (पर्वतीय क्षेत्र हेतु 3000 एवं शहरी क्षेत्र हेतु 5000) को पूर्ण करता है इसके लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद उत्तरकाशी द्वारा स्थापना की भी संस्तुति प्रदान की गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…