रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/नौगाँव : बुधवार दिनांक 20 दिसंबर 2023 को विकासखंड नौगांव के खंड शिक्षा अधिकारी अजीत भंड़ारी द्वारा विकासखंड नौगाँव के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड़ोली, राजकीय इंटर कॉलेज गडोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड बनाल, और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुड का निरीक्षण किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज गड़ोली में मानक से अधिक शिक्षक अवकाश पर थे, साथ ही विद्यालय मे दो-तीन शिक्षक मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पाये गये इस पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। विद्यालय मे अर्धवार्षिक परीक्षा में अनुतीर्ण छात्रों के संबंधित विषयाध्यापक से भी जबाव तलब किया गया, विद्यालय में एमडीएम की गुणवत्ता मानकानुसार न होने पर मानको को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिना अनुमति के अवकाश पर थे। जिसके चलते उनका माह दिसंबर का वेतन बाधित कर दिया गया है।
जिन शिक्षकों का पाठ्यक्रम कोर्स पीछे था उन्हें जल्द से जल्द उसे पूरा की हिदायत दी गई है। विद्यालय मे बायोमेट्रिक मशीन भी प्रयोग में नही थी जबकी बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में कड़े निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके है। उक्त लापरवाही के कारण प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों का वेतन बाधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही प्रस्तावित कर दी गई है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…