रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : शुक्रवार दिनांक 22 दिसंबर 2023 को विकासखंड स्तरीय सी.आर.सी.वार भोजनमाता की पाककला प्रतियोगिता का आयोजन बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह भंडारी की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में भोजन माताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लजीज, स्वादिष्ट व्यंजनों का निर्माण कर प्रदर्शन किया गया। जिसमे प्रथम स्थान संकुल नंदगांव में राजकीय आदर्श विद्यालय बड़कोट की भोजनमाता, द्वितीय स्थान पर संकुल गड़ोली से उच्च प्राथमिक विद्यालय गोना की भोजनमाता तथा तृतीय स्थान कांडी से प्राथमिक विद्यालय ढूईंक की भोजनमाता ने प्राप्त किया। सभी भोजन माताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट, प्रभारी बी.आर.सी, चिकित्सा अधिकारी बड़कोट, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बड़कोट उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…