देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नयी पहचान बनाई तथा 21 वीं शदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी दूरगामी सोच, रचनाओं, पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल की लड़ाई में भारत को मिली जीत के लिये उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लाए गए मार्बल को ट्रक से उतारते समय ठेकेदार…
फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लाए गए मार्बल को ट्रक से उतारते समय ठेकेदार…
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट में टनल का काम तेजी से चल रहा है. साल 2028 तक…
हादसा उस समय हुआ जब ऑटो रिक्शा में सवार लोग जन्मदिन पार्टी से लौट रहे…
हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जेल परिसर में हत्या के…
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फाटो पर्यटन जोन के प्रसिद्ध भोला टाइगर की इलाज के दौरान…