-बिजेंद्र पुंडीर
मसूरी : केंद्रीय विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे शिक्षक दिवस सप्ताह के तहत क्वालिटी एंड सस्टेनेबल स्कूल्स लर्निंग फार्म स्कूल इन इंडिया के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मसूरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्राचार्य विकास प्रभाकर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समन्वयक श्रीरंजन द्विवेदी ने डा. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला औश्र उनके जीवन से शिक्षा लेने की प्रेरणा दी। प्राचार्य विकास प्रभाकर ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 सितंबर को आभासी माध्यम से शिक्षक पर्व का शुभारंभ किया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने 5 नई पहलों की शुरूआत की। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को भी संबोधित किया। शिक्षक पर्व में आभासी रूप से देश के जाने माने शिक्षाविद नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…