मसूरी : लंढौर मेले के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मेले का आनंद लिया, मेले में परोसे गये पहाड़ी लजीज व्यंजनों सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया व जमकर उत्तराखंड के हस्तशिल्प व उत्पादों की खरीददारी की। मेले में रोटरी क्लब के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
छावनी परिषद के चार दुकान क्षेत्र में आयोजित लंढौर मेले में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। इस मौके पर पर्यटकों ने पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही पहाड़ के उत्पाद खरीदे। वहीं रोटरी क्लब की ओर से स्थानीय बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेले के आयोजक ग्रीन लाइफ के निदेशक विवेक वेणीपाल ने बताया कि मेले का उददेश्य उत्तराखंड के उत्पादों व खानपान का प्रचार प्रसार हो व इसका लाभ स्थानीय कास्तकारों व लोगों को मिले व स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल सके। मेले में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है ताकि सभी उम्र के लोग मेले का आंनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि इस मौेक पर लंढौर केनवास के तहत नेचर एंड वाइल्ड लाइफ चित्रकला प्रतियोगिता रोटरी मसूरी के सहयोग से आयोजित की गई वहीं मेले का उददेश्य नेचर एक्टिविटी व आउट डोर एक्टिविटी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत हेरिटेज वाक, विलेज वाक आदि करवाई गई जिसमें पर्यटकों को इस क्षेत्र के प्राकृतिक सौदर्य व यहां के हेरिटेज के बारे में बताया गया ताकि उन्हें मसूरी की विशेषताओं के बारे में पता चल सके व वे बार बार यहां आ सकें। मेले में छावनी परिषद की ओर से सहयोग किया गया वहीं यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी गई। दिल्ली से आये पर्यटक हरीश कर्मियाल ने बताया कि मेले में आने के बाद उत्तराखंड के बारे में जानने को मिला व रीयल उत्तराखंड की फीलिंग आ रही है, मौसम बहुत सुहाना है और मेले में आकर यहां के उत्पाद व खाने पीने की चीजों का आनंद लिया।देहरादून से स्टाल लगाने आयी कश्मीरियन संस की प्रतिनिधि रूचि ने बताया कि यहां अच्छा रिसपांस मिल रहा है व मेले का पूरा आनंद ले रहे है वे यहां पर काटन के शूट, साडी व कश्मीर में बने सभी प्रकार के कपड़े को बेच रहे है। इस मौके पर पुष्पा पडियार महेश चंद, पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना सहित बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…