मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में उत्तराखंड के गांधी व राज्य निर्माण में अविस्मरीय सहयोग देने वाले इंद्रमणि बडोनी का जन्म दिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने गढवाली, जौनसारी, कुमाउंनी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गढवाली भाषा में कक्षा 10 की छात्रा अनामिका ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने उत्तराखंड के गांधी के बारे में विस्तार से जानकारी दी व बताया कि आज उन्ही की बदौलत उत्तराख्ंाड राज्य का निर्माण हुआ है। उनके इस संघर्ष को हमेशा याद रखा जायेगा। इस मौके पर छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी व विद्यालय की छात्राए मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर मालरोड पर इंदमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों व शहर वासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया व राज्य आंदोलन में उनके सहयोग व उत्तराखंड में किए गये कार्यों को याद किया गया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…