देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंत्री गणेश जोशी ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह उत्तराखण्ड के निर्माता हैं। सुशासन दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व.अटल जी को याद करते हुए कहा कि वह अजातशत्रु थे। सुशासन का एक आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी जी ने स्थापित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर अपनी राष्ट्रभाषा को मजूबत करने का काम किया था। अटल जी न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणाश्रोत और आदर्श थे। उन्होंने कहा उनके समय में जब केन्द्र में एक वोट से सरकार गिर गयी थी तब अगर वह चाहते तो सरकार बना सकते थे किन्तु उन्होंने जनादेश का पालन किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल जी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा, दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल बिहारी वाजपेयी की रही। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष मंडल प्रदीप रावत, वरिष्ठ नेता आर.परिहार, महामंत्री सुरेंद्र राणा,निरंजन डोभाल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…