मसूरी : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई का 99वां जन्म दिवस भाजपा मसूरी मंडल ने सादगी से मनाया। इस मौके पर तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में बाजपेई के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी व उनके देश के विकास में किए गये योगदान पर प्रकाश डाला।
भाजपा कार्यकर्ता तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में एकत्र हुए व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अपिर्त कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने देश के विकास में अहम योगदान दिया वहीं भाजपा को दो संसदीय सीटों से सत्ता तक पहुंचाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक निर्णय देश हित में लिए व उत्तराखंड राज्य सहित छत्तीसगढ व झारखंड राज्य का निर्माण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अटल बिहारी बाजपेई का व्यक्तित्व इतना बड़ा था कि विरोधी पार्टी के नेता भी उनका बड़ा सम्मान करते थे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनमोहन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई का मसूरी से बड़ा लगाव रहा है वह तीन से अधिक बार मसूरी आये व यहां आकर वह सामान्य जीवन जीते थे उन्होंने बताया कि तीनों ही बार वह बाजपेई से मिले व उनके साथ कई विषयों पर दुकान में बैठ कर चर्चा करते थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण उनके मसूरी के प्रति प्रेम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बाजपेई ने देश के प्रधानमंत्री रहते हुए अनेक विकास कार्य किए व विश्व में भारत की अलग पहचान बनाई।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, राजेश्वरी नेगी, प्रभा बर्त्वाल, पुष्पा पुडीर, डा. हरिमोहन गोयल, अवतार कुकरेजा, मुकेश धनाई, अनीता सक्सेना, सपना शर्मा, रीता खुल्लर आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…