BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी यात्रा में किसी दिन शामिल होने की इच्छा प्रकट की।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

हरिद्वार : हरिद्वार प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज सायं कनखल स्थित श्रीशंकराचार्य निवास में पहुँच कर ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी से सौजन्य भेंट की ।
आमंत्रित किए गए अध्यक्ष भट्ट को शंकराचार्य मठ की ओर से शाल और रुद्राक्ष की माला प्रसाद दिया गया । साथ ही आगामी 27 दिसम्बर 2023 से 02 जनवरी 2023 तक चलने वाली शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण पत्र दिया ।

ध्यातव्य हो कि ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ महाराज की इस यात्रा के लिए शीतकालीन चारधाम प्रवास स्थल पर तीर्थ पुरोहितों , हकहकूक धारियों द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है ।
इस यात्रा को लेकर तीर्थ पुरोहित के साथ-साथ स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।
यात्रा संयोजक श्रवणानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य जी की ये यात्रा उत्तराखंड के राजस्व को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा ।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts