मसूरी : विंटरलाइन कार्निवाल की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद मसूरी महोत्सव समिति के सचिव व एसडीएम मसूरी डा.दीपक सैनी ने बताया कि 27 दिसंबर को विंटर लाइन कार्निवाल का शुभारंभ भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ किया जायेगा व गांधी चौक पर मुख्य अतिथि कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ की घोषणा करेंगे। इस मौके पर एसडीएम ने विंटर लाइन कार्निवाल के फोल्डर का लोकार्पण किया।
एसडीएम कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम डा. दीपक सैनी ने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है वहीं पूरे शहर को सजाया गया है। उन्होंने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल के तहत 27 दिसंबर को प्रातः साढे आठ बजे बर्ड वाकिंग है जिसे सीजल वोहरा के माध्यम से किया जायेगा वहीं अपराहन तीन बजे सुरभि अग्रवाल के द्वारा लंढौर बाजार हेरिटेज वॉक किया जायेगा। इसके बाद दोहपर 12बजे सर्वे के मैदान से विंटर लाइन कार्निवाल सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो गांधी चौक तक जायेगी। वहीं ढाई बजे अपराहन गांधी चौक बैंड स्टैण्ड पर आईटीबीपी व पौने तीन बजे सीआरपीएफ बैड की प्रस्तुति की जायेगी। इसके साथ ही गांधी चौक पर छोलिया नृत्य व जौनसारी लोक नृत्य किए जायेंगे। वहीं साढे तीन बजे अपराहन विंटर लाइन कार्निवाल व मसूरी फूड फेस्टिवल का उदघाटन गांधी चौक पर किया जायेगा। इसके साथ ही गढवाल टैरेस पर रात्रि आठ बजे स्टार गेजिंग किया जायेगा वहीं टाउन हाल में पदमश्री बसंती बिष्ट के द्वारा जागर की प्रस्तुति की जायेगी व लोक गायिका रेशमा शाह रात्रि आठ बजे लोक गीतों की प्रस्तुति देगी वहीं रात्रि नौ बजे म्युजिकल नाईट रूहान भारद्वाज व करिश्मा शाह की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर पूरे मालरोड की सजावट की गई है व विद्युत लड़ियां लगाई गई हैं। वहीं सभी विभागों को अपने स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए गये हैं, मालरोड पर स्टाल आवंटित किए गये है, वहीं यातायात की व्यवस्था चौकस की गई है जिसके तहत यातायात सीओ के साथ बैठक की गई वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…