रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
बड़कोट : मंगलवार को नगर पालिका बड़कोट सभागार मे उप जिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद बड़कोट मुकेश रमोला की अध्यक्षता में व्यापार मंडल बड़कोट कि नवनियुक्त कार्यकारिणी के साथ एक बैठक की गई। उपजिलाधिकारी बड़कोट द्वारा नवनियुक्त कार्यकारणी को बधाई दी गई, साथ नवनियुक्त कार्यकारणी द्वारा उपजिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।बैठक मे नगर समस्याओं के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। नगर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग, नगर मे पेयजल व्यवस्था एवं पानी के टैंकों की सफाई, जैविक एवं अजैविक कुड़े पृथक-पृथक निस्तारण, नगर के सार्वजनिक शौचालय मे नियमित सफाई एवं पानी की सुचारू व्यवस्था बनाएं रखना, होटल में अवशेष रहा भोजन या अन्य फल सब्जी आदि को अलग रखना सड़क पर ना फेकना, नगर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में पालिका का सहयोग करना, यूजर चार्ज व सेवा शुल्क का नियमित समय पर भुगतान करना, अतिक्रमण को रोकना, आईटीआई रोड में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करना, कूड़ेदान की व्यवस्था आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बैठक मे मौजूद सभी लोगों ने बढते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जाहिर की, और नगर पालिका को स्वच्छता रैकिंग मे शीर्ष पर लाने की बात कही।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…