मसूरी : अमर सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी सुमित्रा भवन लाइब्रेरी मसूरी जनपद देहरादून ने कोतवाली मसूरी में लिखित प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी सं0-यूके 07 एफएच 9216 एंटार्क चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल की गई जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया व पुलिस ने 24 घंटे में स्कूटी चोर को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया।
स्कूटी चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजन सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी रंणगाव पट्टी छजुला थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्कूटी को कब्जे में लेकर पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी, अपर उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह, कांस्टेबल विनोद चौहान कोतवाली मसूरी थे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…