मसूरी : पर्यटन नगरी में विंटर लाइन कार्निवाल 2023 की सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। सर्वे के मैदान में मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विशाल भारद्वाज, एसडीएम डा. दीपक सैनी, ने झंडी दिखा कर किया। इस मौके पर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड के मसूरी का निवासी होने के नाते विंटर लाइन कार्निवाल प्रदेश सरकार का बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहाकि यह कार्निवाल सरकारी समिति करवाती है जिससे पूरे शहर में उत्साह है, यह चार दिन चलेगा यह लगातार बढ रहा है इसमें बडे म्यूजिकल ग्रुप आ रहे है जिसके इंडियन ओशियन ग्रुप भी आ रहा है। मुझे खुशी है कि वह कार्निवल का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि उत्तराख्ंाड सरकार फिल्मों को बढावा देने के लिए कई सुविधाये दे रहीे है सरकार की पॉलिशी अच्छी है तथा जिन निर्माताओं ने यहां शूटिंग की वह बहुत उत्साहित है कि सरकार पूरी सुविधाएं दे रही है। फ्रेडली वातावरण है और आने वाले समय में यहां और भी अधिक शूटिग होगी जिसका लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम डा. दीपक सैनी ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल सांस्कृतिक शोभा यात्रा का शुभारंभ फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने किया इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की झलक देखने को मिल रही है दस से अधिक टीमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों की आयी है व गढवाल सभा की टीम भी है सभी अपने पारंपरिक परिधानों व वाद्ययंत्रों के साथ आये है। जिसमें हंसा नृत्य कला विकास सोसायटी, नवोदय कला विकाससमिति, जौनसार बाबर सांस्कृतिक टीम, जौनपुर लोक कला मंच, हिमालय विकास सांस्कृतिक मंच, जौनपुर जागृति लोक कला मंच, श्रीदेवसुमन सांस्कृतिक कला मंचा, जौनपुर पौराणिक भिरूडी मंच, रूद्र सामाजिक मंच, जौनसार बाबर अनुसूचित जाति जन जागरूकता मंच, उदयाचंल पर्वतीय कला समिति अल्मोड़ा आदि है। सांस्कृतिक शोभा यात्रा लंढौर बाजार, कुलड़ी मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गई।
इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान, तहसीलदार विनोद तिवाड़ी, नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, अनुज तायल, राजेंद्र रावत, अनिल गोदियाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…