एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी बधाई।

ऋषिकेश/नरेंद्रनगर : विधानसभा नरेंद्रनगर के पलाम गांव पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर रोहित चमोली को बधाई दी।
बता दें कि दुबई में आयोजित एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में नरेंद्रनगर विधानसभा में पलाम गांव के रोहित चमोली ने स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्षीय रोहित ने कड़े मुकाबले में मंगोलिया के ओटगोनबयार को 3-2 से हराकर यह पदक जीता। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पलाम पहुंचकर रोहित को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित ने देश और राज्य के संग नरेंद्रनगर विधानसभा का विश्व में नाम उंचा किया है। उन्होंने देश के सभी बच्चो से अपनी सोच और लक्ष्य को बड़ा रखने के लिए कहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रोहित को आगामी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कहा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, चंबा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, मंडल अध्यक्ष गजा अरविंद उनियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्रनगर नरेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य रितेश चौहान, ग्राम प्रधान पलाम खुशीराम चमोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, गजेंद्र खाती आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago