पिथौरागढ़ : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 29 दिसम्बर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गर्वाधार के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक बोलेरो वाहन UK05 CA 3021 जो कि नजम से गरुआ जा रहा था, अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन पहुँच बनाई। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतको का विवरण :-
1. प्रेमनाथ S/O नारायण दत्त (36 वर्ष ), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़
2. पुष्कर सिंह S/O स्वर्गीय रघु सिंह (53 वर्ष), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…