रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : डोभाल गांव मोरी निवासी आशा देवी के द्वारा 13 दिसंबर को कोतवाली उत्तरकाशी में अपने पुत्र व उसके साथी का दिनाँक 08 दिसंबर 2023 को किराये के मकान लदाड़ी उत्तरकाशी से कहीं चले जाने व काफी ढूंढने पर भी न मिलने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी थी। जिस पर कोतवाली पुलिस उत्तरकाशी द्वारा मु0अ0सं0 78/23 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामला नाबालिग किशोरों से जुड़ा हुआ होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सी0ओ0 उत्तरकाशी को उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही व किशोरों को तलाश करने के निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार इस मामले में लगातार सक्रिय रहकर उनके द्वारा SHO कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में इस मामले में एक पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा किशोरों की तलाश हेतु पिछले 15 दिन से लगातार प्रयास किये जा रहे थे। दोनों नाबालिग देहरादून व आईडीपीएल ऋषिकेश के आस-पास लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने व जानकारियां जुटाने के बाद कल 28 दिसम्बर को पुलिस टीम को इस मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मसूरी से सकुशल बरामद किया व उनकी काउंसलिग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना की जानकारी देते हुये एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत गुमशुदगी के उक्त मामले में हमारे क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुमशुदा दोनों लडकों को मसूरी से बरामद किया गया है। पढ़ाई में मन न लगने व घर वालों की डाँट की वजह से ये दोनों नाबालिक घर छोड़कर चले गये थे। कांउसलिंग के उपरान्त दोनों नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामदगी करने वाली टीम द्वारा तत्परता व सूझबुज को साथ कार्य करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम को ढाई हजार रु0 के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।
पुलिस टीम मे अ0उ0नि0 सुनील राज, हे0का0 महिपाल सिंह, कानि0 अनिल कुमार सम्मिलित रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…