मसूरी : केंद्र सरकार द्वारा नई व्हीकल एक्ट हिट एंड रन मामले में ट्रक चालकों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद शहर में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की कमी होने लगी है। पेट्रोल पंप पर लंबी कतारे नजर आ रही है और शहर में मात्र दो पेट्रोल पंप होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं गैस सिलेंडर की भी कमी बनी हुई है लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिला पा रही है। इस संबंध में उत्तराखंड पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने कहा कि पेट्रोल की कमी बनी हुई है लेकिन आज रात को उत्तराखंड के सभी पेट्रोल पंपों से टैकरों को पेट्रोल लेने भेज दिया जायेगा और उन्हें उम्मीद है कि शीघ्र ही भरपूर मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध हो पाएगा। हड़ताल के कारण पेट्रोल व डीजल की कमी होने से परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिक सुमित कंसल ने कहा कि 2 घंटे से पेट्रोल लेने के लिए वह खड़े हैं लेकिन अब तक उन्हें पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो आने वाले समय में पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर दूध सब्जी आदि की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। सबसे अधिक समस्या पर्यटकों को हो रही है जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो जनता को पेट्रोल के साथ डीजल, गैस व राशन, सब्जी आदि की भी परेशानी होगी।
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…