देहरादून : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किये गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ ही निवेशकों की सभी समस्याओं के जल्द निराकरण पर विशेष रूप से कार्य करने की नसीहत दी है।
बुधवार को सचिवालय में एसीएस राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न कम्पनियों द्वारा पर्यटन विभाग से किये गए लगभग 47000 करोड़ रूपये के एमओयू की ग्राउंडिग की समीक्षा की।
बैठक में जानकारी दी गई कि पर्यटन क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न 64 एमओयू जल्द ही धरातल पर कार्य शुरू कर देंगे। 52 एमओयू की ग्राउडिंग पर गम्भीर कार्य चल रहा है एवं 319 एमओयू पर कार्यवाही गतिमान है, जिनके उत्साहजनक परिणाम जल्द मिलेंगे।
बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सचिन कुर्वे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा एवं अपर सचिव पूजा गर्ब्याल सहित पर्यटन एवं उद्योग विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…