देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कालीदास मार्ग स्थित बूथ नंबर 68 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के अंतर्गत “जय भाजपा तय भाजपा” के नारे कमल का फूल बनाकर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को दीवार लेखन के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा जिस प्रकार भाजपा को समर्थन मिल रहा है। चार सौ से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी की आ रही हैं। उन्होंने कहा जहां भाजपा का बूथ स्तर तक का संगठन इस काम में लगा हुआ है। वहीं विपक्षी दल यह तय नहीं कर पाए हैं की उनका नेता कोन होगा। इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।
उन्होंने कहा पूरा देश आज राम मय है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मोदी जी अगर देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो आज जो यह राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसका 22 जनवरी को लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा 2024 में फिर से कमल खिलेगा और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…