देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन तीर्थ स्थल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ प्रस्तावित बंदे भारत रेलसेवा जिसका कि अभी शुभारम्भ किया जाना है, का विस्तार अयोध्या तक किया जाये, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुगण उक्त रेलसेवा से लाभांवित हो सके।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…