देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है। इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…