CM पुष्कर ने रुड़की के उपजिला चिकित्सालय में किया ICU और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण।

रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर प्रति मिनट के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। रुड़की उप जिला चिकित्सालय में 02 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 10 आईसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि मद से की गई है। जिन 2ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है, उनमें से एक पीएम केयर फंड से निर्मित तथा एक प्लांट की स्थापना सीएसआर मद से की गई है। इसके अलावा 4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन की स्थापना भी चिकित्सालय में की गई है।


इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, मेयर गौरव गोयल, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

19 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago