देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में पं० गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों के वेतन एवं विश्वविद्यालय की अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।
मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के नियमानुसार सरकारी उपक्रमों में कार्यरत श्रमिकों को दिये जाने वाले दैनिक वेतन के सापेक्ष जीबी पन्त विश्वविद्यालय में कार्यरत श्रमिकों का दैनिक वेतन कम है जिसकी हर पांच वर्षों में समीक्षा की जाती है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द वेतन के संबंध में समीक्षा की जाए जिससे श्रमिकों को राहत मिल सके।
कृषि मंत्री ने पं० गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रखरखाव के लिए मांग की गई धनराशि के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि पं० गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का इतिहास एशिया के प्रथम विश्वविद्यालय एवं हरित क्रान्ति में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध तथा अन्य विकास कार्यों के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक की जायेगी तथा बजट में शोध तथा विकास कार्यों के लिए धनराशि की व्यवस्था की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों के संबंध में गठित कमेटी का रूख सकारात्मक है तथा इस पर जल्द ही समाधान निकाला जायेगा। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान एवं पुर्ननिर्माण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए विभाग द्वारा हर संभव प्रयास एवं सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर किच्छा विधायक, तिलक राज बेहड़, सचिव, कृषि, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव, वित, गंगा प्रसाद, वी.सी., जीबी पन्त विवि., डॉ. मनमोहन सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…