देहरादून : काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मंगलावर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में देहरादून कालीदास रोड़ स्थित गौरी शकंर मन्दिर में आयोजित पवित्र अक्षत कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। पूजन के बाद कलश यात्रा रवाना हुई यात्रा की अगुवाई सिर पर मिट्टी के कलश लेकर कर चल रही महिलाओं ने की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी में जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन पूजन कर भव्य अक्षत कलश पद यात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यह अक्षत कलश यात्रा देहरादून कालीदास रोड़ स्थित गौरी शकंर मन्दिर से प्रारंभ होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि पथरियापीर होते हुए और कलश यात्रा बद्रीनाथ मंदिर तक जाएगी। पद यात्रा में बढ़चढ़ कर क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह- जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पद यात्रा में शामिल होकर पवित्र कलश के दर्शन कर भगवान राम का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज पूरा देश राममय हैं। उन्होंने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब जल्द खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विधिवत राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष डॉ बबीता सहोत्रा, सतेंद्र नाथ, भावना चौधरी,मयंक खंडूरी,विकास कठैला,राजेश राजौरिया,सरिता गौड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…