मसूरी : माल रोड पर वाहनों के प्रतिबंध लगाने के बाद लोगों निर्णय का विरोध शुरू कर दिया व एसडीएम के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। व बैरियर पर दुपहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों की कतारें लग गई। बैरियर पर मौजूद आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा ने कहा कि अचानक मालरोड बंद कर दी गई है जिससे लोगों को अपने घरों में जाने में परेशानी हो रही है उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि नगर पालिका नियमों के अनुसार शीतकार में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक मालरोड के बैरियर पूरी तरह खोल दिए जाते हैं लेकिन एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने मालरोड बंद कर दी जो गलत है। वहीं नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक महावीर राणा ने कहा कि वह नगर पालिका प्रशासक एसडीएम के आदेशों का पालन कर रहे हैं लेकिन पालिका नियमों में पूर्व में शीत काल में बैरियर पूरी तरह एक दिसंबर से 28 फरवरी तक खोल दिए जाते थे लेकिन एसडीम के आदेश का पालन किया जा रहा है।
“वहीं दूसरी ओर मालरोड पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने से मालरोड पर वाहन नजर नहीं आये जिससे मालरोड पर चहलकदमी कर रहे पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली व प्रशासक के निर्देश की सराहना की।”
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…