हरिद्वार : विगत सोमवार को राजाजी पार्क की चीला रेंज में इलेक्ट्रिक वाहन(ईवी) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से रेंजर चीला शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी सहित चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी।
मंगलवार को रेंजर चीला शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पारम्परिक रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार करते हुये अश्रूपूरित विदाई दी गयी।
शैलेश घिल्डियाल को मुखाग्नि उनके भाई पीएमओ में तैनात आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल एवं छोटे भाई योगेश घिल्डियाल ने दी तथा प्रमोद ध्यानी को मुखाग्नि सुपुत्र- सार्थक व सन्नी ध्यानी एवं भाई विनोद ध्यानी ने दी।
शैलेश घिल्डियाल एवं प्रमोद ध्यानी को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक, शैलेश घिल्डियाल के पिता व्रजमोहन घिल्डियाल, सतपाल ब्रह्मचारी, रविन्द्र जुगरान, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एचओडी वन अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक निशान्त शर्मा, निदेशक राजाजी साकेत बडौला, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, डीएफओ नीरज शर्मा, एसडीएम अजय बीर सिंह चौहान, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, सतीश घिल्डियाल, उदित घिल्डियाल, देवेश घिल्डियाल, रतनमणि डोभाल, प्रकाश, दिनेश, मोहन, हरीश, प्रदीप, परिजन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, जन-समूह ने श्रद्धांजलि देते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…