CM पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को देश व दुनिया से परिचित कराने का महान कार्य किया। वह युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं। स्वामी विवेकानंद ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिये गये संस्कारों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत बताते हुये मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोगी बनें।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

24 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

24 hours ago