अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।

देहरादून : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।

मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों चन्द्रगुप्त विक्रम, ज्ञानेश, गोविन्द, सतीश, नीरज गौड़ एवं अन्य लोगो ने पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

21 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

22 hours ago