देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहाड़ के ट्रीटमेंट का भूमि पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व 06 माह के भीतर पहाड़ का ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था तथा क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है।
उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिनका शिलान्यास करती है,उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मकर संक्रांति के पावन अवसर गलोगी भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य प्रारंभ किया गया है और बरसात से पूर्व यह निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण किया जायेगा। ज्ञात हो कि लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी पावर हाउस के पास बरसात के समय भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो जाता था। साथ ही कई बार कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होते थे।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर,मोहन पेटवाल, गीता कुमांई, सतीश ढौंडियाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…