गुमखाल के पास कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त।

पौड़ी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 16 जनवरी 2024 को पुलिस चौकी सतपुली द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल से सतपुली की ओर लगभग 01 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार 03 लोगों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त वैगन आर कार (DL 3C BU 3488) में सवार 03 लोग दिल्ली से पौड़ी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे जिस दौरान गुमखाल से आगे एक बैंड पर कार अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।

घायलों का विवरण:-
1. विनोद शर्मा पुत्र शांति लाल, निवासी- रामपानी, जिला- गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश।
2. दीवान सिंह रावत पुत्र पतम सिंह, निवासी- तरला एडा, पौड़ी।
3. अवतार सिंह रावत पुत्र कृपाल सिंह, निवासी- पौड़ी।

SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. HC महावीर सिंह
2. CT मुकेश रावत
3. CT रमेश रावत
4. पेरामेडिक्स अनूप रावत
5. उपनल चालक मनदीप बर्थवाल

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago